- मुख्यमंत्री ने भीमताल, काशीपुर एवं रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों के योजना प्रस्तावों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किये जाने की प्रदान की स्वीकृति
- नैनीताल लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में विधायकगणों द्वारा उपलब्ध कराये गये थे प्रस्ताव
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उधमसिंह नगर में 11 मई 2023 को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में विधानसभा क्षेत्र भीमताल, काशीपुर एवं रुद्रपुर के विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित विकास कार्यों के प्रस्तावों को मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराये गये थे। शासन स्तर पर इस प्रस्तावों पर सम्यक विचारोपरांत इन्हें मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने के लिये मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने जिन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है उनमें भीमताल विधान सभा क्षेत्र के काठगोदाम से खनस्यू मीडार मोटर मार्ग का आवश्यकतानुसार संरेखन, चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य, काशीपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत काशीपुर-रामनगर रोड़ से काशीपुर-रूद्रपुर रोड़ तक द्वोणसागर नगर के ऊपर टू-लेन बाईपास रोड़ लम्बाई 3.90 कि०मी० का कार्य, लोक निर्माण काशीपुर द्वारा 10 सड़कों हेतु 420.49 लाख लागत के मोटर मागों के निर्माण हेत धनराशि आवंटित किये जाने, काशीपुर में जैतपुर-धनौरी मार्ग के 10 व 11 के 02 कि०मी० मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त भाग का पुनर्निर्माण के साथ ही काशीपुर की सड़कों के निर्माण हेतु 05 सड़कों लागत रू0 599.97 लाख के कार्यों की स्वीकृति शामिल है।मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही रुद्रपुर विधान सभा के अंतर्गत रुद्रपुर शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कर चरणबद्ध रूप से निर्माण कराये जाने एवं उत्तराखण्ड प्रवेश पर सुन्दर स्वागत द्वार का निर्माण एवं एन एच 87 मुख्य मार्ग का सिडकुल तक सौंदर्यीकरण के साथ मोदी मैदान में स्टेडियम (इन्डोर व आउटडोर) का प्रस्ताव तैयार कर चरणबद्ध रूप से निर्माण कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा रुद्रपुर में जल भराव व गंदगी की समस्या के समाधान हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार कर’ चरणबद्ध रूप से कराये जाने संबंधी कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
