- सरकार का एक साल, मंच से गरजे धामी, “बोले-न रुकेंगे, न झुकेंगे”, झुकूंगा तो बस जनता-जनार्दन के सामने
देहरादून- आज राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी रौ में नजर आए। इस दौरान बगैर नाम लिए उन्होंने विपक्ष को ललकारा तो ये भी कह दिया कि वे न तो वे रुकने वाले हैं और न झुकने वाले। झुकूंगा तो केवल जनता जनार्दन के सामने।
मुख्यमंत्री धामी ने खचाखच भरे पंडाल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों की जमीन नहीं है, वे युवाओं के कंधे पर बंदूक रख उन्हें बरगलाने का काम कर रगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के दिन अब लद चुके। ऐसे लोग अब बचने वाले नहीं है। हमारे द्वारा देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून ला दिया है।
जिला दौरों के दौरान आमजन से लेता हूँ असल फीडबैक
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर जब कहीं दौरे पर जाता हूँ तो मॉर्निंग वॉक पर जाकर आमजन से फीडबैक लेता हूँ। एक दिन चम्पावत में जब बुजुर्ग मां के पास पहुँचा तो उनको ये अहसास नहीं हुआ कि मैं हूँ। वो मां बहुत खुश हुई बात करके। उन्होंने कहा आप बहुत अच्छा काम कर रहे हो। मैं जब भी कोई निर्णय लेता हूँ तो भाई, मां, बहन को ध्यान में रख निर्णय लेता हूँ । अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति मेरी प्राथमिकता है। इससे पूरा फीडबैक मिलता है, आसानी होती है निर्णय लेने में।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
