- उत्तराखंड में नए बिजली के दारो ने दिए झटके, महंगी हुई बिजली, जानिए नए रेट।
Dehradun News- (नितेश बिष्ट) उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने 1 अप्रैल 2023 से लागू होने वाली नई बिजली दरों की घोषणा कर दी है। नियामक आयोग ने इस वर्ष बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह दर 1 अप्रैल 2023 से लागू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आयोग ने घरेलू कनेक्शन में 25 पैसे प्रति यूनित, कमर्शियल कनेक्शन मे 30 से 80 पैसे प्रति यूनिट और इंडस्ट्रियल कनेक्शन मे 65 से 70 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी आयोग द्वारा की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रेलवे में खर्च होने वाली बिजली की दरों में की गई है, रेलवे में 9.68 फीसदी का इजाफा हुआ है। पूर्व मे यूपीसीएल ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर 16.96 प्रतिशत का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजा था।
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डी.पी गहरोला ने गुरुवार को नई बिजली दरों का ऐलान किया। साथ ही उनका कहना है कि जो उपभोक्ता 10 दिन के अंदर डिजिटल मध्यम से बिलों का भुगतान करेगा उनको 1.50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि जो उपभोक्ता अन्य किसी माध्यम से भुगतान करेगा उसको 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
पिछले वर्षो के मुकाबले 9.64 फीसदी का अनुमान
साल 2022 मे नियामक आयोग ने बिजली के दरों में 2.68 प्रतिशत का इजाफा किया था वही 2021 मे आयोग ने 3.54 प्रतिशत रेट बढ़ाए थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
