तबादलों के लिए 17 से कर सकेंगे आवेदन
अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए शिक्षकों को देने होंगे 10 विकल्प

देहरादून। प्रदेश में शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए 17 जुलाई से आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। आवेदन के साथ शिक्षकों को तबादलों के लिए 10 विकल्प देने होंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी निर्देश में कहा, शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए 55 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। निर्धारित समय में तबादलों के लिए निदेशक अकादमिक
शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्त्याल को विभागीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से तबादलों के लिए समय सारणी तय की गई है। निर्देश में कहा गया है कि अनुरोध के आधार पर पांच श्रेणियों में तबादले होने हैं। शिक्षकों के खाली पदों को 15 जुलाई को विभागीय वेबसाइट में अपलोड किया जाएगा।
तबादलों के इच्छुक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी अपना आवेदन पत्र दस विकल्पों के साथ संबंधित संस्थाध्यक्ष से अग्रसारित कर 20 जुलाई शाम पांच बजे तक बीईओ को
उपलब्ध कराएंगे। बीईओ इसे 24 जुलाई तक सीईओ को और सीईओ 30 जुलाई तक एलटी शिक्षकों की सूची मंडलीय अपर निदेशक को उपलब्ध कराएंगे। जबकि प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं प्रवक्ताओं की सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराई जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
शिक्षा निदेशक ने निर्देश में कहा, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापक एलटी के तबादले अनुरोध के आधार पर सात जुलाई 2022 में निहित व्यवस्था के अनुसार किए जाएंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले का आदेश
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित
उत्तराखंड : यहां पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (दुखद) हादसे में छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे
उत्तराखंड: 59 दुकानों को हटाने के फैसले पर सियासत तेज, दुकानदारों के पक्ष में उतरे जसवीर राणा
नेपाल में बाढ़ के बीच शांतिकुंज हरिद्वार ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत दल रवाना 
