देहरादून- कुछ देर पहले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले दोनों ही नेताओं ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा। दोनों ने कांग्रेस कार्यकर्ता बनने से पहले राहुल गांधी से भी मुलाकात की।
साल 2017 में दोनों ने भाजपा ज्वाइन की थी। यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जाने वाले को कौन रोक सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत हित को देखते हुए यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हुए होंगे। भाजपा में तो पहले राष्ट्र हित है और फिर व्यक्गित हित है, इसलिए हमारी पहचान अलग है।

बता दें कि यशपाल आर्य को भाजपा ने साल 2017 में बाजपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद कैबिनेट मंत्री बनाया था। वह तीनों बार कैबिनेट का हिस्सा रहे। उत्तराखंड में साल 2017 से अब तक तीन मुख्यमंत्री बदले गए हैं। यशपाल आर्य की ज्वाइनिंग के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आने वाले दिनों में कई लोग कांग्रेस ज्वाइन करेंगे और मैं उन्हें एडवांस में बधाई देता हूं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे 
