Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में प्री- मानसून ने दस्तक दे दी है ,पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में तेज गर्जना के साथ बारिश के साथ ही मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वही कुछ स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज बुधवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश होगी वही नैनीताल उधम सिंह नगर समेत मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जो झोकेंदार हवाएं भी चल सकती हैं जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में मानसून 25 जून से प्रवेश करने की संभावना है। उससे पहले 21 जून से 24 जून तक राज्य में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों नैनीताल पिथौरागढ़ बागेश्वर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में प्री- मानसून 22 जून से शुरू होगा। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर 21 जून से 24 जून तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
