Dehradun, Uttarakhand WeatherUpdate Today : उत्तराखंड में आज से मौसम में आंशिक बदलाव के आसार हैं मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है देहरादून में बुधवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया वहीं अन्य मैदानी इलाकों में इलाकों में भी तापमान 42 डिग्री के पार रहने से झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 30 मई वृहस्पतिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य की 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी और नैनीताल, देहरादून और पौड़ी में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जगह बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वही अन्य मैदानी इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी में कुछ राहत के आसार रहेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी 
