Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज से झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है वहीं 25 जून को उत्तराखंड में मानसून प्रवेश करेगा जिसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बादल बरसेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की बारिश होगी जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

24 जून तक मौसम का ऑरेंज अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में 24 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 और 23 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वही 24 और 25 जून को पहाड़ के साथ ही राज्य के मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश होगी। नैनीताल चंपावत पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक
उत्तराखंड में 25 जून को आएगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। जबकि इन तीन दिनों में मैदानी इलाकों का भी मौसम बदलने की संभावना है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
