देहरादूनः प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के लिए चल रही राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (एसजीएचएस) इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है। स्थिति यह है कि इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा संबद्ध किए गए अस्पताल कार्मिकों को इलाज देने से कदम खींच रहे हैं। कारण, सरकार की इन अस्पतालों में लगभग 100 करोड़ से अधिक की देनदारी हो गई है। ऐसे में अब इस योजना को आगे चलाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार चल रहा है। इसमें सबसे मुख्य कर्मचारियों के अंशदान को बढ़ाने का है। जल्द ही कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक कर योजना को संचालित करने वाला राज्य सरकार स्वास्थ्य प्राधिकरण इसकी रूपरेखा शासन को उपलब्ध कराएगा, जिसे कैबिनेट के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए एसजीएचएस योजना लागू की है। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारी व पेंशनर का गोल्डन कार्ड बनाया जाता है। इसके लिए उनके
राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत अस्पताल खींच रहे इलाज से हाथ
संबद्ध अस्पतालों में लगभग 100 करोड़ से अधिक की देनदारी हो गई है
वेतन के हिसाब से एक तय धनराशि अशंदान के रूप में स्वास्थ्य बीमा के लिए ली जाती है। इस कार्ड धारक के इलाज के दौरान अस्पताल में भर्ती होने पर सारा इलाज निश्शुल्क किया जाता है। इसका भुगतान प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है। प्रदेश सरकार को कर्मचारियों के अंशदान के रूप में लगभग 500 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं। गत वर्ष सरकार को विभिन्न संबद्ध अस्पतालों से 600 करोड़ के बिल मिले, जिनमें से 100 करोड़ का भुगतान किया जाना शेष है। भुगतान न होने के कारण कई अस्पताल अब गोल्डन कार्ड धारकों का इलाज करने से कन्नी काट रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार इस योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
