देहरादून उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 2.5 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट को लेकर इंतजार ख़त्म होने वाला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तारीख तय कर दी गई है। आगामी 25 मई को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि 25 मई को प्रातः 11 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल को खत्म हुई थी। राज्य के 1253 केंद्रों में 2,59,439 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 132115 व इंटर में 127324 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पौड़ी में सबसे अधिक 136 व चंपावत जिले में सबसे कम 39 केंद्र थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 


