Dehradun News- उत्तराखंड में कोरोनावायरस कॉविड 19 के संक्रमण के मामले भले ही कम आ रहे हो, लेकिन केंद्र सरकार और डॉक्टरों , वैज्ञानिकों द्वारा लगातार तीसरी लहर को लेकर जारी की जा रही चेतावनी के बाद अब सरकार कोविड-19 में ढील देने की स्थिति में नहीं है ।सरकार ने तय कर लिया है कि कोरोना Curfew को 27 जुलाई तक बढ़ाया जाएगा। आज इसकों लेकर एसओपी भी जारी कर दी जाएगी। क्योंकि कल सुबह 6:00 बजे कोविड-19 कर्फ्यू का समय समाप्त हो रहा है।
सरकार की नजर कांवड़ियों पर है और उनके लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे। कोरोना वायरस के चलते कांवड़ यात्रा को बंद रखा गया है ऐसे में कांवड़ियों के हरिद्वार और ऋषिकेश आने की संभावना है। वहीं कोरोना वायरस के मामले अब कम हो गए हैं लेकिन संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार सख्ती जारी रखेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाजारों के बंद करने का समय शाम सात बजे ही रखा जाएगा।
दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए 72 घंटे की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट, होटलबुकिंग और देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। राज्य की सीमाओं पर प्रवेश के दौरान जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को सख्ती से चेकिंग के निर्देश जाएंगे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू की नई गाइड लाइन सोमवार को जारी होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल: (बड़ी खबर) अपने बच्चे का RTE के तहत दाखिला करवाने वाले अभिभावक ध्यान दें
देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे! 

