Dehradun, Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश- बर्फबारी के आसार हैं। Uttarakhand Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन 11 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चमोली ,पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिला शामिल हैं। केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में भी आंशिक बादल के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। Uttarakhand Weather Update

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
