देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले तीन दिन यानी 11 सितंबर तक पहाड़ से लेकर मैदान तक कई जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन मानसून की गतिविधियां तेज रहेंगीं इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में अगले तीन-चार दिन मानसून की एक्टिविटी तेज रहेगी। राज्य के कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत यलो अलर्ट जारी किया है।
आज 8 सितंबर को कुमाऊँ मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई है। इसके अलावा नैनीताल उधम सिंह नगर समेत अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वही 9 वह 10 सितंबर को मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम निदेशक ने कहा कि इन दोनों दिन नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ कहीं-कहीं भारी बरसात की संभावनाएं बन रही हैं तथा 11 सितंबर को नैनीताल बागेश्वर देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके तहत संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन तथा मार्ग अवरुद्ध होने के साथ नदी नालों में बढ़ोतरी हो सकती है जबकि 8 सितंबर को मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कही कही बिजली गिरने से जानमाल की हानि तथा संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने की भी संभावना जताई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
