Dehradun- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 जुलाई तक इसी तरह बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी वही चार जनपदों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के चार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून नैनीताल उधम सिंह नगर टिहरी पौड़ी हरिद्वार रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले में कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक आज राज्य के 4 जिलों देहरादून टिहरी बागेश्वर पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं शेष जनपदों में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां गर्जन के साथ बिजली कड़कने और बारिश के तीव्र, अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 

