weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) आज इन 8 जिलों में भारी बारिश के आसार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ उधम सिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम फिलहाल बिगड़ा हुआ ही रहेगा, एक बार फिर से मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त

भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून जिला प्रशासन में नगर निगम क्षेत्र देहरादून , झाझरा और रायपुर विकासखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि बहुत जरुरी होने पर ही पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करें, अन्यथा घर पर ही रहें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें