जिलाधिकारी, देहरादून के कार्यालय आदेशांक 261/आर०ए०-2025, दिनांक 01.04.2025 के माध्यम से गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डार में जिला प्रशासन की टीम द्वारा दिनांक 26/27.03.2025 को किए गए संयुक्त निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर पायी गयी अनियमितताओं के संबंध में जिलाधिकारी, देहरादून द्वारा गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डार पर तैनात श्री विष्णु प्रसाद त्रिवेदी, वरिष्ठ विपणन अधिकारी को निलंबित कर निलंबन काल में मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून के कार्यालय में संबद्ध किया गया है, साथ ही श्री विष्णु प्रसाद त्रिवेदी के स्थान पर किसी अन्य विपणन अधिकारी की तैनाती करने के निर्देश दिए गए है।
अतः उक्त के क्रम में नकरौंदा, गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डार पर अग्रिम आदेशों तक श्रीमती संयोगिता, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, डोईवाला को तैनात किया जाता है। श्रीमती संयोगिता, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, डोईवाला अपने कार्यों के साथ-साथ नकरौंदा, गुलरघाटी केन्द्र पर भी दैनिक राजकीय कार्यों का नियमानुसार संपादन करना सुनिश्चित करेंगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावी होंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 