Dehradun News: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि प्रदेश में समूह-ग के करीब 500 पदों पर भर्ती के लिए इसी महीने विज्ञप्ति जारी होने जा रही है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इसमें एक भर्ती की विज्ञप्ति तो आगामी दो से चार दिन में निकल जाएगी।राज्य लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मानचित्रकार-प्रारूपकार के 60 पदों पर भर्ती का विज्ञापन आगामी दो से चार दिन के भीतर जारी हो सकता है।
आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, आयोग इसी महीने के अंतिम सप्ताह में पर्यावरण पर्यवेक्षक-प्रयोगशाला सहायक के 434 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। इसकी भी तैयारी की जा रही है।आपको बता दें कि नवंबर में कनिष्ठ सहायक की भर्ती निकालने के बाद से अभी तक आयोग ने समूह-ग की कोई भर्ती नहीं निकाली है। 12 से ज्यादा भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) वर्तमान में शासन के पास लंबित हैं। इनमें मामूली संशोधन होने हैं, जिनके आगामी जून तक पूरे होने की संभावना जताई जा रही है। जो भर्तियां मई में निकाली जाएंगी, उनकी परीक्षा तिथि अभी तय नहीं है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: त्योहार से पहले धामी सरकार का बड़ा अभियान, मिलावट और जमाखोरी करने वालों पर कसा शिकंजा
उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ा एक्शन, लापरवाही करने वाले अफसरों पर होगी सीधी कार्रवाई
बागेश्वर को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 19 करोड़ से बनेगा ऐसा राज्य अतिथि गृह कि देखते रह जाएंगे लोग
उत्तराखंड: रेलवे क्रॉसिंग पर रोज की परेशानी होगी खत्म? ROB को लेकर रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर अब सख्ती! धामी सरकार ने अफसरों को दिए ये बड़े निर्देश
उत्तराखंड के पहाड़ों में अब नहीं खाली होंगे गांव? सेतु आयोग ने बनाया बड़ा प्लान
CM धामी ने अफसरों को दिया बड़ा अल्टीमेटम, 9 नवंबर तक रोपवे का काम दिखना चाहिए
हल्द्वानी: चार रेस, चार गोल्ड…श्रद्धा ने तैराकी में दिखाया ऐसा जलवा कि बन गईं चैंपियन
उत्तराखंड: अब सड़कें बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी! उत्तराखंड में PNG पाइपलाइन को लेकर बड़ा आदेश
हल्द्वानी: STH पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, ICU-SNCU से लेकर OPD तक देखा हाल; मरीजों से लिया फीडबैक 
