देहरादून – उत्तराखंड में नौ जनवरी से मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेशभर में नौ जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में नौ एवं दस जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचेइलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। प्रदेशभर में लंबे समय से बारिश एवं बर्फबारी नहीं होने से फसलों पर भी असर पड़ रहा है।
मैदान में पांच दिन कोहरे का येलो अलर्ट: मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में अगले पांच दिन तापमान सामान्य बना रहेगा। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 22.5 एवं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यूएसनगर और हरिद्वार में पांच दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सुबह-शाम कोहरा छा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये 
