- दिवाली पर ड्यूटी करने वाले कर्मियों को विशेष प्रोत्साहन
देहरादून– दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर ड्यूटी देने वाले रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन निगम प्रोत्साहन राशि देगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को प्रोत्साहन योजना की घोषणा कर दी।
निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में के मुताबिक, पांच नवंबर से 15 नवंबर तक केवल एक अवकाश लेकर 11 दिन ड्यूटी करने वालों सीधे को इस योजना का लाभ मिलेगा।
केवल मैदानी मार्ग पर संचालन करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को कम से कम 2750 किमी चलाने, मैदानी और पर्वतीय मिश्रित मार्गों पर संचालन करने वाले ड्राइवर कंडक्टर को कम से कम 2200 किमी, केवल पर्वतीय मार्गों पर न्यूनतम 1980 किमी संचालन पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशिमिलेगी। इस अवधि में कार्यशालाओं में जो कर्मचारी 11 दिन ड्यूटी करेंगे, उन्हें 1000 रुपये प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
इसमें मंडलीय कार्यशाला और टायरशॉप भी शामिल हैं। इस अवधि आउटसोर्स कर्मचारी जो 11 दिन ड्यूटी करेंगे, उन्हें भी एक हजार रुपये मिलेंगे। डिपो के संचालन में तौर पर जुड़े डीजल, बैग, चेकिंग, कैशियर और समयपाल लिपिकों को भी 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
जो ड्राइवर-कंडक्टर मुख्य तिथियों 11, 12, 13 व 15 नवंबर को मैदानी मार्ग पर 1850, मिश्रित मार्ग पर 1400 और पर्वतीय मार्ग पर 1000 किमी संचालन करेगा, उन्हें 1500 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
