देहरादून– शिक्षक दिवस (पांच सितंबर) पर राजभवन में 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) पुरस्कृत करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के मुताबिक पुरस्कार की घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी। जिसमें प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी जिले से आशा बुडाकोटी, उत्तरकाशी से संजय कुमार कुकसाल, दून से ऊषा गौड़, हरिद्वार से संजय कुमार, टिहरी से उत्तम सिंह राणा, चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से सुरेश चंद्र सती, पिथौरागढ़ से गंगा आर्य एवं नैनीताल से डॉ. आशा बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा में उत्तरकाशी से लोकेंद्रपाल सिंह, दून से संजय कुमार, पिथौरागढ़ से दमयंती चंद, बागेश्वर से त्रिभुवन चंद, अल्मोड़ा से डॉ. प्रभाकर जोशी, यूएसनगर से निर्मल कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा डायट बागेश्वर के प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला को सम्मानित किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 

