- उत्तराखंड : चार दिन गर्मी से राहत नहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बेहद कम है प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना
देहरादून। प्रदेशभर में फिलहाल अगले चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अभी कुछ दिन प्री-मानसून की बारिश की संभावना कम है। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि, कुछ एक जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान पर
इसका खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं, मौसम विभाग की ओर से शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा। वहीं, मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की गति से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
ये रहा अधिकतम तापमान
शुक्रवार को भी प्रदेश के कई शहरों में तापमान चढ़ा रहा। हरिद्वार का अ धिकतम तापमान 44.5, रुड़की का 43.5, देहरादून का 43, हल्द्वानी का 42.27, रुद्रपुर का 42, पंतनगर का 41 और कर्णप्रयाग का 39 डिग्री रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ
हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ब्रिटेन में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, जानिए क्या हैं पूरे आरोप
हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात
देहरादून :(बड़ी खबर) इन पदों पर भर्ती के निर्देश 
