Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पहाड़ों में फिलहाल बारिश बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड में 21 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक मौसम के तेवर तल्ख रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी ,चमोली जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 25 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक गरज चमक के साथ जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया ।24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है, बर्फबारी भी हो सकती है।
- 24 जनवरी को बारिश बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना ऑरेंज अलर्ट जारी
24 जनवरी के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग , नैनीताल ,उधम सिंह नगर , हरिद्वार और बागेश्वर जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वहीं मैदानी इलाकों में आंधी और ओलावृष्टि के साथ भारी बरसात भी हो सकती है जबकि 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।
पहाड़ों में भारी बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी वादियां
देहरादून। उत्तराखंड की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। बर्फ से ढकी ये वादियां चांदी की तरह चमक रही हैं जिन्हें देख दूसरे राज्यों से उत्तराखंड पहुंचे पर्यटक खुशी से खिल गए। मसूरी और धनोल्टी में इस साल की दूसरी बर्फबारी हुई। मसूरी में गुरुवार देर रात बारिश भी हुई। जिसके बाद चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। समीपवर्ती धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागटिब्बा में भी हिमपात हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी 
