देहरादून-: मौसम विभाग ने एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान में येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के उधमसिंह नगर नैनीताल चंपावत तथा पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार होने की संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि इसके अलावा कुमाऊं मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों तथा गढ़वाल मंडल में कही कही गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में लीती में 26 कान्हाताल में 24. शामा लोहाघाट में 20.5 निकलट में 18 .धनोल्टी में 16. चकराता .द्वाराहाट में 15 .पौड़ी लैंसडाउन में 12 .नैनीताल में 11.5 सहस्त्रधारा और मुक्तेश्वर में 10 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।
बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि 21 तारीख को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने ओलावृष्टि भी हो सकती है मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान को देखते हुए सतर्कता बरतने की बात कही है मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च से लेकर 23 मार्च तक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात गर्जन के साथ बरसात हो सकती है तथा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है मौसम के बदले मिजाज के बाद एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी है तथा लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिया है सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हैं तथा उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपदों में बरसात की संभावना बनती हुई दिख रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
