देहरादून– गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कमिश्नर भी अब नायब तहसीलदार, तहसीलदार का तबादला कर सकेंगे। शासन ने कमिश्नर को ये अधिकार विधिवत उपलब्ध करा दिया है। अभी तक कमिश्नर सीधे अपने ही स्तर पर तबादलों के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे थे इस पर राजस्व परिषद की ओर से भी सवाल उठाए गए थे।कमिश्नर से जवाब भी मांगा गया था।
दोनों कमिश्नरों की ओर से जो जवाब भेजा गया था, उसमें किसी अधिकार का कोई जिक्र नहीं किया गया । इस पर शासन की ओर से कमिश्नर को तबादलों का विधिवत अधिकार दे दिया है। इसके साथ ही नायब तहसीलदार, तहसीलदार के खिलाफ किसी भी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में निलंबन भी कर सकेंगे। सचिव राजस्व परिषद चंद्रेश यादव ने कमिश्नर को शासन की ओर से अधिकार दिए जाने की पुष्टि की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
