- 54 सौ ग्रेड-पे वाले शिक्षकों को राजपत्रित का दर्जा जल्द
देहरादून। राज्य में अंतरमंडलीय तबादलों का रास्ता खुलने से एलटी कैडर के 500 से ज्यादा शिक्षकों को लाभ मिलेगा। शिक्षक वर्षों से अंतरमंडलीय तबादले की मांग करते आ रहे हैं। दूसरी तरफ, 5400 ग्रेड-पे पा रहे शिक्षकों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा भी जल्द मिलने जा रहा है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि शिक्षा महकमे में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को पहले से ही राजपत्रित अधिकारी का दर्जा मिला हुआ है। शिक्षक पिछले कई वर्षों से राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने की मांग करते आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
बेसिक शिक्षक मायूस
अंतरमंडलीय तबादलों की सुविधा एलटी कैडर शिक्षकों को तो मिल गई, लेकिन बेसिक शिक्षक मायूस हैं। एलटी की तरह ही कई बेसिक शिक्षक भी अपने मूल मंडल-जिले से दूसरे मंडल-जिले में तैनात हैं।
जुलाई से पहले हों अंतरमंडलीय तबादलेः शिक्षकों ने अंतरमंडलीय तबादलों को नए शैक्षिक सत्र से पहले करने की मांग की है। राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने अंतरमंडलीय तबादले के फैसले पर आभार जताया। इसके साथ ही, अपेक्षा की कि इस फैसले पर जल्द से जल्द अमल भी किया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “देहरादून -(बड़ी खबर) 54 सौ ग्रेड-पे वाले शिक्षकों को राजपत्रित का दर्जा जल्द”
Comments are closed.



हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने….. 


Mere pitaji औपन्धिक sahayak adhyapak ke pad par karyarat the unki death hogyi hai 2022 me abhi Tak muje nokri nahi mili.
Vibhag or hmare uttarakhand ke netao dwara sirf bdi bdi bate kahi gyi par un pr Amal nahi kiya gya