Dehradun News- आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, रविवार को देहरादून पहुचे। और उत्तराखंड की जनता को लुभाने के लिए हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त, हर घर 24 घंटे बिजली और पुराने घरेलू बिल माफ की घोषणा कर दी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने बीते दिन 100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ और 200 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने पर 50 फीसदी बिजली का बिल जमा करने का प्रस्ताव तैयार कर रही हैं। जिसके बाद ही बिजली माफ का मुद्दा राजनीतिक मुद्दा बन गया, जिसे अब भुनाने को लेकर सभी पार्टियां जुगत में जुट गई है। इसी क्रम में देहरादून पहुचे अरविंद केजरीवाल ने सत्ता पर काबिज होते ही प्रदेश की जनता को 300 यूनिट तक बिजली माफ करने का वादा कर दिया।
वही, अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर करारा तंज कसा है। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सवाल खड़े किए तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले 10 दिनों से अभी तक नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है। केजरीवाल ने कहा था इतने सालों में किसी भी सरकार ने प्रदेशवासियों को मुफ्त ने बिजली दिए जाने की ओर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि उनके पास राजनीति के अलावा विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं है। यही नहीं, टिहरी डैम बनाने के लिए जिनकी जमीन ली उनको भी फ्री में बिजली नहीं दी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 

