देहरादून – उत्तराखंड में कर्मचारी राज्य बीमा योजना ईएसआई की डिस्पेंसरी में उपनल और पीआरडी सहित अन्य आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से लगे हुए 121 कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर देने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रदेश के 6 जिलों की 30 ईएसआई डिस्पेंसरी में काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है, बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों के सेवा विस्तार की शासन स्तर से मंजूरी नहीं मिल पाई है।
दरअसल पूरे राज्य में 659000 श्रमिक इन ईएसआई डिस्पेंसरी से जुड़े हैं, जबकि 5000 कर्मचारी रोज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत राज्य में कुल 428 पद स्वीकृत हैं। इनके सापेक्ष 133 नियमित और 121 कर्मचारी आउट सोर्स पर तैनात थे। यह आउट सोर्स कर्मचारी सीधी भर्ती के पदों पर तैनाती इन कर्मचारियों के सेवा विस्तार देने के लिए निदेशालय से शासन को प्रस्ताव भेजा गया। शासन स्तर से कार्मिक विभाग के नियमों का हवाला देते हुए सेवा विस्तार को मंजूरी नहीं दी गई । जिससे यहां काम करने वाले सभी कर्मियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त हो गई जिससे ईएसआई डिस्पेंसरी से जुड़े लाखों श्रमिकों का इलाज लटक गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
