Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई इलाकों में रुक-रुक कर सोमवार सुबह से कहीं तेज और कहीं मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश इलाकों में अगले 24 घंटे मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकांश इलाकों में गरज चमक के साथ बरसात के आसार हैं, कुछ स्थानों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून अल्मोड़ा नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने बारिश- ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अनेक जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसका प्रभाव आगामी 24 मार्च तक बना रहेगा। जिसके चलते 21 और 22 मार्च को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वही 22 और 23 मार्च को पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा मौसम शुष्क रहने की आशंका है।
- उत्तराखंड में 24 मार्च तक एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आगामी 24 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की संभावना है। जिसके चलते आज सुबह से अमूमन अधिकांश जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सोमवार 20 मार्च को सुबह से बादल छाए हुए थे। राज्य के अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में आज ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बर्फबारी तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई तक हो सकती है। 22 और 23 मार्च को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 मार्च को फिर से राज्यभर के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। इस दिन भी राज्य में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
