देहरादून- उत्तराखंड के पहाड़ों में चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। मैदानों में ठंडी हवाएं चली। पूरे दिन पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई पर बादल छाए रहे। जिसकी वजह से ठंड का अहसास हुआ। हालांकि देहरादून में दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 23 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी और केदारनाथ में एक-एक एमएम, जानकी चट्टी में 3.5 एमएम, सोनप्रयाग और ऑली में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश बर्फबारी की संभावना है।
देहरादून, टिहरी में भी हल्की बारिश का अनुमान है। तीन हजार मीटर व उससे अधिक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों में 14 व 15 को घरे कोहरे की संभावना जताई गई है। हरिद्वार, उधमसिंहनगर जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने व शीत दिवस की स्थित बनी रह सकती है।
मौसम केन्द्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के चलते 14 व 15 को दृश्यता प्रभावित रह सकती है। हवाई, सड़क यातायात में इससे दिक्कत रहेगी। लोगों को ठंड व कोहरे के मद्देनजर रात में यात्रा न करने की सलाह दी है।देहरादून में रात को बूंदाबांदी, दिन में खिली धूप बुधवार रात को दून में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे रात को ठंड बढ़ गई। हालांकि गुरुवार दिन में अच्छी धूप खिली और अधिकतम तापमान 23 डिग्री चला गया। वहीं न्यूनतम पारा सात डिग्री दर्ज किया गया। मसूरी में भी मौसम सामान्य बना रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
