Dehradun , Uttarakhad Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है उत्तर पश्चिमी हवाएं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ से टकराने के बाद पूरे राज्य में पहुंच रही हैं।
पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान के अनुसार 15 फरवरी के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 17 फरवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा यानी बारिश के आसार नहीं है ।रविवार को राजधानी दून में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था। अधिकतम तापमान के 26 डिग्री पहुंच जाने के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन, रविवार को एक बार फिर लोग ठंड से ठिठुर गए।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंडक का असर दिखाई देगा। लेकिन, 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में मैदान के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में आसमान साफ रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास बने रहने के की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
