Dehradun News– शिक्षा महकमे से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है इसके बाद छात्रों के परीक्षा फल परिणाम को लेकर अब समिति का गठन किया गया है।
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परीक्षा फल के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक समिति का गठन किए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है जिसमें समिति के अध्यक्ष महानिदेशक विद्यालय शिक्षा को बनाया गया है, जबकि निदेशक माध्यमिक शिक्षा, निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण, सचिव उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं गढ़वाल को सदस्य नामित किया गया है।
पत्र के अनुसार गठित समिति 2021 की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के परीक्षा फल निर्माण के संबंध में अन्य राज्यों और सीबीएसई आईसीएसई इत्यादि की व्यवस्थाओं और मापदंडों के सम्यक परीक्षण करते हुए अपनी रिपोर्ट उत्तराखंड राज्य के परिपेक्ष में 10 दिन के भीतर शासन को उपलब्ध कराएंगे। जिसके बाद उन्हें मापदंडों के आधार पर छात्रों के परीक्षा परिणाम बनने की संभावना है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
