- उत्तराखंड में मेधावी छात्रों को दी जायेगी छात्रवृत्ति।
देहरादून– राज्य सरकार ने उत्तराखंड में मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की कवायद शुरू की है। बता दे कक्षा 11वीं और 12वीं में हर महीने इन छात्रों को 1200 रूपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। वहीं उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छह हजार से ज्यादा छात्र – छात्राएं दो साल के लिए सीएम मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के पात्र बन गए है। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में इन छात्रों की 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक आए हैं।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेधावी छात्रों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैबिनेट निर्णय के अनुसार, जल्द से जल्द से छात्रवृत्ति योजना का विधिवत आदेश जारी कर कार्यवाही शुरू कर दी जाए। पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी छात्रों के लिए विशिष्ट प्रकार की छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की थी। जिसके बाद 18 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस योजना पर मोहर लगी। जानकारी है कि इस योजना के तहत कक्षा 6 से 12वीं तक मेधावी छात्रों को प्रतिमाह 600 से 1200 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
वही दो श्रेणियों के तहत जूनियर स्तर पर कक्षा छह में प्रदेशस्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर मेधावियों का चयन किया जाना है। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के अंक को इंटर में चयन का मानक रखा गया है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने मेधावियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। कक्षा में छात्रवृत्ति के चयन के लिए जल्द प्रतियोगी परीक्षा कराई जाएगी। अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दे दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे
देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां
चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा
देहरादून : इन भर्ती परीक्षा को लेकर आई नई Update
उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं 
