- समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा- 2023
देहरादून – एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग / राजस्व परिषद कार्यालय में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी के रिक्त 137 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन संख्या – A-1/E- 3/DR(RO/ARO)/2023, दिनांक 08 सितम्बर, 2023 के माध्यम से समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा -2023′ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।
- उक्त विज्ञापन के अनुक्रम में दिव्यांगजन अभ्यर्थी जिनके द्वारा अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में श्रुतलेखक का दावा किया गया है, ऐसे अभ्यर्थी श्रुतलेखक के सम्बन्ध में किये गये दावे के सापेक्ष 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता के लिए परिशिष्ट – 7 ( 1 ) एवं परिशिष्ट – 7 ( 2 ) तथा ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम है, के लिए परिशिष्ट- 8 (1) एवं परिशिष्ट – 8 (2) को पूर्णतः भरते हुए श्रुतलेखक की दो आवक्ष फोटो के साथ परिशिष्ट-7 (2) अथवा परिशिष्ट – 8 ( 2 ) में किये गये दावे के आधार पर श्रुतलेखक की शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी अंक तालिका / प्रमाण-पत्र किसी भी माध्यम से आयोग कार्यालय में दिनाँक 30 नवम्बर, 2023 (गुरूवार) तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
- उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात श्रुतलेखक उपलब्ध कराये जाने से सम्बन्धित किसी भी दिव्यांग अभ्यर्थी के प्रत्यावेदन पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जायेगा। दिव्यांग अभ्यर्थी उक्त परिशिष्ट आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी, जिनके द्वारा श्रुतलेखक आयोग कार्यालय से उपलब्ध कराये जाने का दावा ऑनलाइन आवेदन पत्र में किया गया है, को हरिद्वार में परीक्षा केन्द्र आवंटित किया जायेगा। ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि से 02 दिन पूर्व अर्थात दिनांक 15 दिसम्बर, 2023 को लोक सेवा आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर श्रुतलेखक से मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हजारों लोगों के साथ सड़कों पर उतरा बिंदुखत्ता, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर निकली पदयात्रा
उत्तराखंड में यहाँ निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत !
टिक्की खाने पहुंचे थे CM धामी, सामने आई 8 साल के बच्चे की परेशानी, अब सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
बैडमिंटन खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ विवाद और चली गई 12 साल के ईशान की जान
लोक कला से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही तनुजा, Aipan Art से उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहीं नई पहचान
हल्द्वानी-लालकुआं में खाद्य विभाग की जांच, घी-किशमिश और बेसन के सैंपल लिए; लेबलिंग में मिली अनियमितता
अल्मोड़ा: मकान ढहने से तीन लोगों की मृत्यु, SDRF ने मलबे से बरामद किए शव
देहरादून :(बड़ी खबर) 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
उत्तराखंड:(दुखद) हादसे में एक साथ बुझे घर के दो चिराग
खटीमा में अचानक पैदल निकले CM धामी, डेरी पर रुके और पी चाय; सादगी ने जीता लोगों का दिल 