देहरादून: शिक्षा विभाग में दिसंबर पहले हफ्ते में 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह भर्ती जिला स्तर पर प्रयाग पोर्टल के माध्यम से होगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को बताया कि जिलावार पदों की संख्या तय हो गई है। प्रदेश के स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर परिचारक या स्वच्छक की तैनाती होगी। साथ ही जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान और शिक्षा विभाग के कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के खाली पद भी इसी भर्ती के जरिए भरे जाने है। यह भर्ती पूरी तरह से आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से की जानी है। इसमें 15 हजार रुपये का नियत मानदेय रखा गया है। मंत्री ने कहा कि जिस ग्राम पंचायत के स्कूल में भर्ती हो रही है, वहीं के स्थानीय बेरोजगार को मौका दिया जाएगा। अगर उस ग्राम पंचायत में अभ्यर्थी नहीं होगा तो संबंधित ब्लॉक के निवासी को नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी।
जिलों में पदों की संख्या
देहरादून में 195, चमोली में 179, रुदप्रयाग में 105, पौड़ी में 340, टिहरी में 268, उत्तरकाशी में 135, हरिद्वार में 91, उधमसिंहनगर में 182, नैनीताल में 208, चंपावत में 120, अल्मोड़ा में 254, बागेश्वर में 89, पिथौरागढ़ 197

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड 
