देहरादून– उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं स्थगित की है इनमें से एक भारती तो मौसम की वजह से रोकी गई है जबकि दूसरी भारती हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित होने के चलते रोकी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पिछले दिनों ज्यादा गर्मी और आद्रता के कारण अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आई थी लिहाजा 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी रायपुर में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब इस परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा में पास हुए सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन सितंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा इसकी सूचना अलग से जारी होगी इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा अक्टूबर में कराई जाएगी जिसका विस्तृत कार्यक्रम भी अलग से जारी होगा।
इसी तरह उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा के तहत आयोग की मुख्य परीक्षा 23 अगस्त से होनी थी। इस बीच हाई कोर्ट में दायर याचिका पर न्यायालय ने निर्णय आरक्षित रखा है लिहाजा हाई कोर्ट के आदेश आने तक यह परीक्षा स्थगित की गई है। उधर दूसरी तरफ सहायक लेखाकार भर्ती टाइपिंग टेस्ट 28 अगस्त से 11 सितंबर के बीच हरिद्वार में होगा । आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक अभिलेख सत्यापन 27 जून से 10 जुलाई तक किया गया है। इसमें शामिल अभ्यर्थियों को विभाग वर पद के ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए 18 अगस्त से 11 सितंबर तक का मौका दिया गया है । अभिलेख सत्यापन में शामिल हुए अभ्यर्थियों का हिंदी टंकण परीक्षा 28 अगस्त से होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा 

