- सरकारी स्कूलों में 11 अप्रैल को मनाया जायेगा प्रवेशोत्सव, परोसे जाएंगे विभिन प्रकार की मिठाईयां।
देहरादून- (नितेश बिष्ट)आगामी 11 अप्रैल को सरकारी स्कूलों के बच्चों का दिन मजेदार जायके से भरने वाला है। बच्चों को परोसे जाएंगे हलवा, खीर, रसगुल्ले, जूस, फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयां। दरअसल पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रकार के भोजन तैयार किए जा रहे हैं। प्रवेशोत्सव की तैयारी हेतु महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बीते बुधवार को प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आशय पत्र जारी किया।
साथ ही उनका कहना है कि जिस प्रकार हम शादी बरात, जन्मदिन, राष्ट्रीय एवं स्थानीय पर्व पर विशेष भोजन का आयोजन करते हैं, उसी तर्ज पर इस साल विद्यालयों में विशेष भोजन की व्यवस्था होगी। प्रवेशोत्सव के आयोजन के लिए इसमें ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों, व्यक्तियों का सहयोग लिया जा सकता है। गत वर्ष भी यह प्रयोग किया गया था, जिसके बेहतर नतीजे देखने को मिले हैं। बता दे प्रवेशोत्सव कवायद के पीछे सरकारी स्कूलों में छात्रों की गिरती संख्या को रोकना तथा सरकारी स्कूलों के प्रति आमजन में विश्वास पैदा करना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत 

