- खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए करता है संजीवनी का काम-रेखा आर्या
- प्रदेश में गरीब राशनकार्ड धारकों को जल्द मिलने जा रही है रियायती दरों पर 1 किलो नमक की सौगात,कुपोषण से लड़ने में होगा कारगर साबित-रेखा आर्या
- प्रदेश के अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को जल्द मिलेगा रियायती दरों पर 1 किलो नमक, शासनादेश हुआ जारी,सीएम धामी द्वारा किया जाएगा योजना का शुभारंभ-रेखा आर्या
देहरादून: प्रदेश में खाद्य विभाग द्वारा गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका कि वह लाभ प्राप्त कर रहे हैं।इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुफ्त अन्न योजना है जिसका की गरीब वर्ग लाभ ले रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों के लिए एक और लाभप्रद योजना को शुरू करने जा रही है।
प्रदेश सरकार में खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए संजीवनी का काम करता है। उनकी जो मूलभूत आवश्यकताएं जिनमे गेहूं,चावल, शामिल हैं उन्हें उपलब्ध भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब विभाग फोर्टिफाइड चावल की ही तरह आयोडीन युक्त नमक देने जा रहा है।यह नमक अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को बेहद ही रियायती दरों पर प्रतिमाह 1 किलो दिया जाएगा।
कहा कि कहीं ना कहीं आयोडीन युक्त यह नमक हमारे गरीब परिवारों को कुपोषण से लड़ने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही कहा कि एक किलो नमक दिए जाने का शासनादेश जारी हो गया है और जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी जी के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मोटाहल्दू के रूद्र जोशी ने नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास
उत्तराखंड : पहाड़ के आयुष बड़ौनी को दिल्ली रणजी टीम का कप्तान बनाया गया
लालकुआँ की औद्योगिक पहचान का नया अध्याय: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल अब आईटीसी के नाम से जानी जाएगी
उत्तराखंड: प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तराखंड : यहां छात्रा का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म
देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी विभागों में होंगी बंपर भर्तियां
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से एक मजदूर की मौत, तीन हायर सेंटर रेफर
देहरादून :(बड़ी खबर) सिलेंडर 192 रुपये सस्ता
कॉमनवेल्थ गेम्स में जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने गोल्ड जीतकर देश को किया गौरवान्वित
देहरादून: सृष्टि की मौत के जिम्मेदार ननद और पति गिरफ्तार। 
