देहरादून- भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तय किये गए उम्मीदवारों के पैनल पर अब दिल्ली में मंथन के बाद टिकट फाइनल किये जायेंगे। केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी, मदन कौशिक व महामंत्री अजेय हिस्सा लेंगे।
इस बीच, सूत्रों के मुताबिक शनिवार को हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लालकुंआ सीट के पैनल पर सदस्यों में मतभेद की खबर सामने आई। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा से निष्कासित मोहन बिष्ट को दो दिन पहले ही पार्टी में फिर से शामिल किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट का नाम लालकुआं सीट के पैनल में जोड़ने का कोर कमेटी के कुछ सदस्यों ने घोर विरोध किया।
सूत्रों की माने तो इनमें सतपाल महाराज , तीरथ सिंह रावत समेत कोर कमेटी के कुछ अन्य सदस्य भी शामिल थे। चूंकि, बागी मोहन बिष्ट की दो दिन पहले ही भाजपा में वापसी हुई लिहाजा जिला स्तर से आये उम्मीदवारों के पैनल में मोहन बिष्ट का नाम नहीं था। कोर कमेटी की बैठक में इसी मुद्दे को लेकर विरोध किया गया।
भाजपा कोर कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में उम्मीदवारों के पैनल को फाइनल टच दिया गया सूत्रों के मुताबिक पार्टी का एक हिस्सा मोहन बिष्ट को लालकुआं सीट से चुनाव लड़ाना चाहता है। इसीलिए सोची समझी रणनीति के तहत दो दिन पहले ही मोहन बिष्ट को भाजपा मुख्यालय में शामिल कराया गया।
इधर, बागी मोहन बिष्ट की वापसी को लेकर विधायक नवीन दुम्का समर्थकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। इस सीट के अन्य दावेदारों ने भी देहरादून से लेकर दिल्ली तक विरोध की आवाज पहुंचा दी है। लालकुआं सीट से विधायक नवीन दुम्का, प्रदीप बिष्ट व हेमंत द्विवेदी के नाम पर मंथन चल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
