देहरादून- उत्तराखंड के दो प्रमुख मुद्दे भ्रष्टाचार और भू कानून पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फ्रंट फुट पर खेलते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगातार जनता के बीच सभाओं में अपनी ओर से यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में जीरो टॉलरेंस की सरकार चलेगी, भर्तियों में धांधली करने वाले सलाखों के पीछे जाएंगे । इसके अलावा भू कानून समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद जल्द ही राज्य को अपना कड़ा भू कानून भी मिलेगा।
पिछले दिनों सल्ट में उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन कर दिया है। समिति की तीन बैठकें भी हो चुकी हैं, जल्द ही ड्राफ्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार मुक्त करने हेतु 1064 ऐप लॉच किया गया है, जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा 2 करोड़ का रिवॉलविंग फण्ड का भी प्रविधान किया गया है। उन्होने कहा सरकार द्वारा सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि पर फोकस किया गया है, ताकि आम जनता के इस मंत्र के साथ सरकारी सुविधाएं पहुंचे। सचिवालय में सोमवार को नो मिटिंग डे रखा गया है, जिला स्तरीय अधिकारियों को सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालयों पर रहने के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीडीओ भर्ती की जांच एसटीएफ द्वारा की जा रही है उन्होंने कहा मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं जांच में आने वाले प्रत्येक आरोपी को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उन्होंने कहा आगे ऐसी घटना ना हो इसके लिए कठोर नीति बनाई जाएगी। जांच में बड़े से बड़े व्यक्ति का नाम आने पर भी उसे छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने भू कानून पर गठित कमेटी द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही भू कानून पर निर्णय किए जाने की बात कही।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
