- 14-15 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा श्रीअन्न महोत्सव, कृषि मंत्री ने जीआई सम्मेलन को लेकर भी तैयारियों के दिये निर्देश
देहरादून -, सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 14-15 अक्टूबर को हल्द्वानी में श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया जाऐगा। उन्होंने इस बावत कृषि एवं उद्यान विभाग के महानिदेशक को कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने के निर्देश दिये।
वीरवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पहला मिलेट महोत्सव देहरादून में आयोजित किया गया, जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई राज्यों के मंत्रिगणों ने प्रतिभाग किया। मंत्री ने कहा कि राज्य का दूसरा श्रीअन्न महोत्सव अक्टूबर माह में हल्द्वानी में आयोजित होगा। उन्होंने जीआई सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रुफ गार्डनिंग योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाऐगा, इसके लिए भी आवश्यक तैयारियों के निर्देश मंत्री ने अधिकारियों को दिये। उन्होंने हार्टी टूरिजियम को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 93 राजकीय उद्यानों की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने को कहा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योनिक पर्यटन की अपार सम्भावनाऐं हैं और इस क्षेत्र में उद्यान विभाग को कार्य करना चाहिए। मंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक आरके सिंह, उप निदेशक अभय सक्सेना, डीएस राणा, उप निदेशक महेन्द्र पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 
