अब इस नए पैटर्न से ही होगी पुलिस दरोगाओं की भर्ती, जान लीजिए क्या है पैटर्न।
देहरादून– अगर आप भी पुलिस दरोगा भर्ती के उम्मीदवार है तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। खबर है कि राज्य में पुलिस मुख्यालय नए पैटर्न से जल्द ही साढ़े तीन सौ पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके तहत नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। आपको भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी देते हैं बता दें कि पुलिस दरोगा भर्ती के लिए अब पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके बाद चयनित अभ्यार्थियों की ही शारीरिक परीक्षा होगी। इसलिए अभी से परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दें।
दरअसल पुलिस विभाग के अंतर्गत दरोगा भर्ती या सिपाही के लिए एक से डेढ़ लाख तक आवेदन आते हैं। लिहाजा इतनी संख्या में सबकी शारीरिक परीक्षा आयोजित करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। केवल शारीरिक परीक्षा को पास किए हुए चयनित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली जाती है। जिसमें खाली पदों से करीब 3 गुना ज्यादा अभ्यार्थी चुन लिए जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस विभाग यह पैटर्न बदलने के लिए दरोगा भर्ती नियमावली में परिवर्तन करने जा रहा है। बता दे पुलिस मुख्यालय स्तर से इसका प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।

आईजी–कार्मिक विम्मी सचदेवा का कहना है कि पुलिस में दरोगाओं के करीब साढ़े तीन सौ पद खाली हैं। इन पदों पर जल्द भर्ती होगी। इस बार भर्ती के पैटर्न में बदलाव के लिए नियमावली में संशोधन किया जाना है। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की ही फिजिकल परीक्षा होगी। बड़ी संख्या में फिजिकल कराना काफी मुश्किल होता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
