देहरादून– बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने को अब बिल केंद्रों पर लंबी लंबी लाइनों से निजात मिलेगी। उपभोक्ता 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन बिजली के बिल जमा करा सकें. इसके लिए ऊर्जा निगम बैंकों जैसे क्योस्क लगाने जा रहा है।
अभी बिजली उपभोक्ता बिजली के बिल केंद्रों पर जमा कराने के साथ ही ऑनलाइन के विभिन्न माध्यमों से बिल जमा करा रहे हैं। डिजिटल प्लेटफार्म के साथ ही नेट बैंकिंग से बिल जमा किए जा रहे हैं। यूपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान की भी सुविधा है। मौजूदा समय में यूपीसीएल को मिलने वाले सालाना दस हजार करोड़ के राजस्व के भुगतान में से 75 प्रतिशत ही राजस्व ऑनलाइन जमा किया जा रहा है। करीब 60 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन बिल भुगतान कर रहे हैं।
यूपीसीएल के कुल 27 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इस तरह करीब 16.20 लाख उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करा रहे हैं। शेष 10.98 लाख उपभोक्ता अभी भी बिल केंद्रों पर ही पैसे जमा करा रहे हैं। इन 10.98 लाख उपभोक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ही बिल केंद्रों पर क्योस्क की सुविधा बढ़ाई जा रही है। इन क्योस्क का इस्तेमाल बैंकों में मशीन के जरिए पैसा जमा करने वाली मशीन के रूप में उपयोग किया जाएगा। पहले चरण में 25 स्थानों पर इन मशीनों को लगाया जाएगा। जिन बिल केंद्रों पर उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक रहती है, वहां इन्हें लगाया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा 

