Uttarakhand News – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जून में पीएम मोदी की उत्तराखंड में एक बड़ी रैली होगी। महाअभियान को लेकर 19 व 20 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी।
भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसीलिए 15 मई से शुरू होने वाले सांसदों का विशेष संपर्क अभियान को टाल दिया गया। अब 30 मई से 30 जून तक दोनों अभियान एकसाथ चलेंगे।

महा संपर्क महाअभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 19 व 20 मई को होगी। उसमें बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा महाभियान के दौरान ही प्रधानमंत्री पूरे देश में 51 रैलियां करेंगे। इनमें जून में एक बड़ी रैली मोदी की उत्तराखंड में होगी। यदि प्रधानमंत्री का समय नहीं मिला तो उनकी जगह अमित शाह और राजनाथ सिंह रैली करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ महाअभियान के लिए बैठक भी करेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार 
