निलंबित

देहरादून – (बड़ी खबर) लापरवाही पर अब यहां हुई कार्रवाई, निलंबित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून– पौड़ी जिले की दो सहकारी समितियों में स्टाफिंग पैटर्न में गड़बड़ी सामने आने पर जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही गोठली सहकारी समिति के सचिव को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया।

बुरांसी सहकारी समिति के सचिव को अंतिम चेतावनी दी गई है। सभी समितियों को 15 दिन के भीतर कंप्यूटराइजेशन डाटा मिलान के निर्देश दिए गए हैं। निबंधक सहकारी समितियां और अपर सचिव सहकारिता आलोक पांडे ने सहकारी समितियों के निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आने पर यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  Live Roulette spielen risikofrei: Ein Leitfaden für erfahrene Spieler

निबंधक ने पाबौ ब्लॉक के गोठली, बुरांसी, पांग, बिडोली, गड़बड़ी सामने आने पर जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए गए क्यार्द पलीगांव, ढीकवाली समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोठली और क्यार्द समिति में स्टाफिंग पैटर्न को लेकर गड़बड़ी मामले में जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए। इस दौरान अफसरों को समितियों के आय के नए स्रोत विकसित करने संबंधी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जालसाजी करने वाला दीपांशु बेलवाल पुलिस की गिरफ्त
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट

साथ ही नए समितियों में नए सदस्य बनाने और महिला सदस्यों को वरीयता देने के निर्देश दिए। निबंधक पांडेय ने जिला सहायक निबंधक को निर्देशित किया कि समितियों की स्थिति में सुधार के लिए प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक की जाए और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें