4 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा के नियमों को जान लीजिए।
देहरादून– आगामी 4 जुलाई से सावन का पवित्र त्यौहार शुरू होने जा रहा है। यह महीना शिव भक्तों के लिए बड़ा ही विशेष होता है। इस दौरान भक्त शिवजी की पूजा–अर्चना और उपवास रखते हैं। वहीं कुछ कावड़ यात्री कावड़ लेने के लिए हरिद्वार की कावड़ यात्रा करते हैं। लेकिन सरकार यात्रा के लिए कुछ नियम–कानून भी तय करती है। इस बार उत्तराखंड सरकार ने कावड़ियों के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य किया है। आपको बता दें हरिद्वार में 4 से 15 जुलाई तक होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड के साथ पड़ोसी राज्य तैयारी में जुट गए हैं। तय नियमों के मुताबिक कावड़ यात्रियों को बिना पहचान पत्र के उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं 15 फीट से ऊंची कावड़ लाने की भी अनुमति नहीं होगी। डीजे पर कोई प्रतिबंध नहीं है, हालांकि डीजे की आवाज को नियंत्रित रखना होगा।

दरअसल शुक्रवार को देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित अन्य एजेंसियों की समन्वय बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 4 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान है। पुलिस ने कावड़ यात्रियों के लिए QR कोड जारी किया है। इस QR कोड को मोबाइल पर स्कैन करने पर रूट डायवर्जन, पार्किंग खोया–पाया सेल सहित सभी जरूरी जानकारी हासिल की जा सकेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग 
