देहरादून : प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालय डिग्री पाठ्यक्रमों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराएंगे। इस कड़ी में तीन विश्वविद्यालयों में संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए दून विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कोचिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे। उच्च शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में चयनित उत्तराखंड के युवाओं को
प्रोत्साहन के रूप में प्रति छात्र 50 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। अब उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद से उच्च शिक्षा विभाग ने अनुबंध किया है। इसके माध्यम से स्वरोजगार के साथ ही स्टार्टअप स्थापित करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि कोचिंग सेंटर शुरू करने की प्रक्रिया गतिमान है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को बड़ी सहायता मिलेगी। उद्यमिता विकास के नए पाठ्यक्रम शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 
