- मुख्यमंत्री धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।
देहरादून-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश की सभी सड़कों को मानसून के बाद एक माह की सीमा निर्धारित करते हुए जल्द से जल्द गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांवड़ मेले के दृष्टिगत सुरक्षा की सभी तैयारियों को पुख्ता करने, घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था आदि का भी विशेष ध्यान रखने के लिए भी निर्देशित किया।
उन्होंने बैठक के दौरान प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में धारण क्षमता के अनुसार ही निर्माण कार्य किए जाएं एवं पर्यटन स्थलों पर भी पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने हेतु रिक्त स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाँ जिन सरकारी गेस्ट हॉउस की स्थिति सही नहीं है उनकी मेंटेनेंस कराई जाएगी साथ ही वहां पर पर्यटकों के दृष्टिगत सुविधाओं को विकसित किया जाए.अधिकारियों को जीएसटी चोरी रोकने एवं कलेक्शन बढ़ाने, इसके लिए जरूरत पड़ने पर अभियान चलाने के साथ ही प्रदेश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
