देहरादून- अंकिता हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। की जिला अधिकारी द्वारा प्रारंभिक जांच आख्या के आधार पर राजस्व उपनिरीक्षक उदयपुर तहसील यमकेश्वर के वैभव प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है यम्केश्वर में दिनांक 26 सितंबर को प्रारंभिक जांच आख्या प्राप्त हुई जिसके अनुसार ग्राम गंगा भोगपुर तल्ला तहसील यम्केश्वर अंतर्गत वंतरा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी हत्याकांड से स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में अत्याधिक रोष उत्पन्न है उक्त घटना कांड में राजस्व पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज की गई थी, जिसमें प्रकरण को नियमित पुलिस को विवेचना के लिए हस्तांतरित कर दिया गया।

किंतु आम जनमानस द्वारा एफ आई आर दर्ज करने में देरी व एफ आई आर अंकिता भंडारी के पिता जी के प्रार्थना पत्र पर दर्ज न करने पर अत्याधिक रोष प्रकट किया जा रहा है। इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया जांच करने पर पता चलता है कि ग्राम गंगा भोगपुर तल्ला पट्टी उदयपुर तहसील यमकेश्वर के राजस्व निरीक्षक वैभव प्रताप सिंह हैं जो कि 20 सितंबर से 23 सितंबर तक 4 दिन के आकस्मिक अवकाश पर अपने पिताजी के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए स्वीकृत कराकर अवकाश पर चले गए। जबकि अंकिता भंडारी दिनांक 18 से ही लापता हो गई थी, तथा 19 को उनकी लापता होने के संबंध में सूचना उप निरीक्षक को प्राप्त हो गई थी, तथा उनके द्वारा अंकिता भंडारी के पिता जी से दूरभाष पर वार्ता कर इस घटना की जानकारी उनको भी दी गई। जैसा कि वैभव प्रताप सिंह द्वारा दूरभाष पर बताया गया, किंतु उनके द्वारा इस संबंध में कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, ना ही इस प्रकरण को अवकाश पर जाने से पूर्व अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई जिससे कि इस प्रकरण पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती थी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 

