देहरादून- उत्तराखंड में भाजपा ने अपने 59 टिकट बांटकर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दिल्ली हेड क्वार्टर में आज प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए 59 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। उत्तराखंड में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है जबकि 10 मार्च को मतगणना लिहाजा नामांकन की अधिसूचना से पहले टिकट बँटवारे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बना ली है।
भाजपा ने 70 सीटों मे से 59 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। लेकिन भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर से जुझते 10 विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
भाजपा नेतृत्व ने पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूरी की पुत्री और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी का टिकट काट दिया है। रेनू बिष्ट को भाजपा ने यमकेश्वर में उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का टिकट भी काट दिया है और उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को खानपुर से उम्मीदवार बनाया है।
थराली, पौड़ी, गंगोलीहाट, कर्णप्रयाग और कपकोट विधायकों का टिकट भी भाजपा आलाकमान ने काट दिया है। थराली सुरक्षित सीट से विधायक मुन्नी देवी का टिकट काटकर भोपाल राम टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि कर्णप्रयाग से विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी का टिकट काटकर अनिल नौटियाल को टिकट दिया गया है। पौड़ी सुरक्षित सीट से मुकेश कोली का टिकट काटकर राज कुमार पोरी को टिकट दिया गया है। गंगोलीहाट सुरक्षित सीट से मीना गंगोला का टिकट काटकर फ़क़ीर राम टम्टा को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने कपकोट से विधायक और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल का टिकट काटकर सुरेश गरिया को टिकट दिया है। द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी का टिकट काट दिया गया है और अनिल साही को मौका दिया गया है। जबकि अल्मोड़ा से विधायक और डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काट दिया गया है। यहाँ से कैलाश शर्मा को टिकट दिया गया है। काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा का टिकट काटकर उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है।
जबकि भाजपा ने पुरोला में उलटफेर करते हुए कांग्रेस छोड़कर गए राजकुमार को टिकट न देकर टिकट बँटवारे के दिन भाजपा में घर वापसी करने वाले दुर्गेश्वर लाल को टिकट दे दिया है। वहीं गंगोत्री से पूर्व विधायक दिवंगत गोपाल रावत की पत्नी की बजाय सुरेश चौहान को टिकट दिया है। भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक रहे प्रीतम सिंह पंवार को धनौल्टी से भाजपा ने मैदान में उतारा है।
चकराता में इस बार मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान को एक परिवार एक टिकट फ़ॉर्मूले के तहत टिकट न देकर सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को टिकट दिया गया है। देहरादून कैंट से दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया गया है। भीमताल से भाजपा ने निर्दलीय विधायक रहे राम सिंह कैड़ा को टिकट दिया है।
जबकि नैनीताल से दो दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य को टिकट दिया गया है। यहाँ से पहले मोहन पाल को टिकट दिया जा रहा था लेकिन आखिरी वक्त में हरक सिंह रावत के जाने के बाद सरिता को पार्टी ज्वाइन कराकर टिकट दिया गया है।
1.रुद्रपुर
2.हल्द्वानी
3.लालकुआं
4.जागेश्वर
5.रानीखेत
6.कोटद्वार
7.पिरान
8.झबरेरा
9.डोईवाला
10.टिहरी
11.केदारनाथ


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
