Dehradun , Weather Update: उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मैदानी जनपदों में आगामी 6 मार्च तक जहां मौसम शुष्क रहेगा वही पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पहाड़ों में बारिश के चलते फिलहाल अगले चार दिन तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं है।मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज तीन मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चार मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पांच मार्च को उत्तरकाशी, चमोली,
पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार है। छह मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
तापमान—
दो मार्च को देहरादून में सुबह 11 बजे तक तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। तीन मार्च से लेकर आठ मार्च तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। इस दौरान छह मार्च को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं, इस अवधि में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। नौ मार्च को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
